सपने साकार कैसे करे(Sapne sakar kese kre)
Sapne kya hote hai, हम सपने की कल्पना करते है उसके बाद में उसको रियलिटी में करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है।”सपने वो नहीं होते जो हम नींद में सोते हुए देखते है सपने तो वो होते है जो नींद नहीं आने देते”, सोते जागते बस एक ही चीज दिखाई देती है अपना सपना।
सपने हर कोई देखता है;लेकिन हर कोई अपने सपने पुरे नहीं कर पाता है,ऐसा क्यों होता है? इसके बारे में हम बात करेंगे की ऐसा क्या करना चाइये की हम अपने सपनो को साकार कर ले ।बहुत से लोग होते है जो अपने Dreams को हासिल नहीं कर पाते क्युकी वो सपने तो बड़े देख लेते है, लेकिन वो अपने सपनो को हासिल करने जितनी मेहनत नहीं करनी चाहिए उतनी मेहनत नहीं करना चाहते है। वो बस इतना चाहते है की बिना कुछ किये उनके सपने साकार हो जाये।अगर बिना कुछ किये सपने साकार हो जाते तो आज हर इंसान एक अच्छी लाइफ जी रहा होता लेकिन ऐसा नहीं होता है। हम बात करेंगे कि अपने सपने को साकार करने के लिए क्या करना चाहिए।
बड़े से बड़ा सपना देखे(Bade se bada sapna dekhe)
हमेशा याद रखना आपका सपना जितना बड़ा होगा आपका स्ट्रगल भी उतना ही बड़ा होगा । बड़े सपने देखे और उन सपनो को सच करने में अपनी पूरी मेहनत लगा दो। एक ना एक दिन आपका सपना जरूर साकार होगा। पता है लोग बड़े सपने क्यों नहीं देख पाते क्युकी उनको वो असंभव सा लगता है। इसका कारण है कि वो किन लोगो के साथ रहता है। अगर वो Positive Thinking वाले लोगो के साथ रहेगा तो वो अपने सपने साकार कर पायेगा लेकिन नेगेटिव लोगो के साथ से उसका माइंड ये सोचने लग जाता है कि ये मेरे से नहीं होगा और वो हार मान लेता है । अगर इंसान खुद हार मान लेता है तो फिर उसको उस सपने तक कोई नहीं पहुंचा सकता है।
बचपन में हम बहुत से बड़े बड़े सपने देखते है कि बड़े होकर ये करेंगे ये बनेंगे लेकिन जैसे जैसे बड़े होते है। हमारे सपने छोटे होते जाते है क्युकी हमारा समाज में उन बड़े सपनो के लिए कोई जगह नहीं होती है। इसी वजह से बहुत से लोग अपना सपना भुला कर एक नार्मल लाइफ जीने लग जाते है ।लेकिन जिसको खुद पर विश्वास होता है वो लोगो कि बातो को अनसुना करके अपने सपनो के पीछे भागता है और एक दिन वो अपने सपनो को हासिल कर लेता है इसके लिए हमे डेडिकेट होना पड़ता है।
सपनो को समझना(Sapno ko samjhna)
मान लीजिये कि आपके पास अरबपति बनने का सपना है। हालाँकि ये हमे असंभव सा लगता है, क्युकी हमारे आस पास के माहौल को देख कर ये असंभव सा लगता है लेकिन इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। एक बार अगर कोई कर के दिखा दे फिर संभव सा लगता है।
मै आपको कुछ ऐसे लोगो कि कहानिया बताने जा रहा हूँ जिन्होंने असंभव लगने वालो सपनो को संभव करके दिखाया है।
आपने दो पागल भाइयो राइट ब्रदर्स के बारे में तो सुना होगा जिन्होंने कहा कि वो एक ऐसी चीज का निर्माण करंगे कि लोग उसमे बैठ कर उड़ेंगे उस समय लोगो ने उनको पागल कहा था क्युकी ये उस समय असंभव सा था लेकिन उन दोनों भाइयो ने हार नहीं मानी, उन्होंने अपने असंभव सपने को सच कर के दिखा दिया और आज लोग उसमें बैठ कर यात्रा करते है जिसे हम हवाई जहाज कहते है। उस टाइम ये असंभव था लेकिन जब उन्होंने कर के दिखा दिया तो वो संभव बन गया।
जब तक हम अपने सपनो को हासिल नहीं कर लेते लोग कुछ ना कुछ बोलेंगे आपको पागल भी बोलेंगे कि ये पागल ऐसा करेगा , लोग आप पर हसेंगे लेकिन तय आपको करना है कि आपको क्या करना है उनकी बाते सुन कर अपने सपनो को छोड़ दोगे या अपने सपनो को साकार करके दिखाओगे। लोगो का काम है बोलना अगर आप कुछ करोगे तब भी बोलेंगे और कुछ नहीं करोगे तब भी बोलेंगे अब आपको करना है ये आपको सोचना होगा।
थॉमसन एडिसन को तो सब जानते है जिन्होंने बल्ब का आविष्कार किया था। 9,999 बार फ़ैल होने के बाद उन्होंने बल्ब का आविष्कार किया था। आपको क्या लगता है उस इंसान को किसे कुछ कहा नहीं होगा क्या कि एक पागल इंसान बल्ब का आविष्कार कर रहा है।आज अगर हम 5 बार भी फ़ैल हो जाये तो हार मान लेते है लेकिन थॉमसन एडिसन 9,999 बार तक प्रयास करते रहे और उनको sucess मिली, तो अगर आप अपने ड्रीम्स को लेकर रेगुलर वर्क करते रहोगे तो आप एक दिन उस मुकाम तक जरूर पहुंच जाओगे जहाँ जाने का आप सपना देख रहे हो ।
सपने पुरे कैसे करे(Sapne pure kese kre)
आपको सपने पुरे करने के लिए सबसे पहले आपको बड़े सपने देखने होंगे और सपनो को आप एक टाइम लिमिट में बना ले जिससे आपको आसानी हो,सपनो को किस तरह से लेने चाहिए :-
शार्ट टर्म ड्रीम- आप 6 महीने में क्या हासिल करना चाहते हो?
2. मिड टर्म ड्रीम - आप 1 से 3 साल के भीतर क्या हासिल करना चाहते हो?
3. लॉन्ग टर्म ड्रीम - आप अगले 5 सालो में क्या हासिल करना चाहते हो?
आपके सपनो के आगे डेट लग जाती है तो वो आपका टारगेट बन जाता है क्युकी सपने तब तक सपने रहते है जब तक उनके आगे डेट नहीं लगती जिस दिन उनके आगे डेट लग जाती है कि मुझे ये ड्रीम इस समय तक पूरा करना है तो फिर वो आपका टारगेट बन जाता है।
एक उदारण से समझना कि मुझे एक कार लेनी है ये मेरा ड्रीम है लेकिन कब तक क्युकी मेरे पास तो पूरी जिंदगी है कार लेन के लिए लेकिन अगर मै अपने ड्रीम के आगे डेट लगा लेता हूँ कि मुझे 6 महीने में कार लानी है तो वो मेरे लिए टारगेट बन गया। आपको भी टारगेट बनाना होगा।
एक ड्रीम बोर्ड तैयार करे(ek dream bord tayar kre)
अगर आपने अपने सपनो को लिखा है और डेट लगा ली तो आपको एक ड्रीम बोर्ड बनाना चाहिए जिस पर आपके ड्रीम को लिखना है और कब तक उसको हासिल करना है वो डेट भी ताकि जब भी आप उसको देखे तो आप उसको पूरा करने के लिए मोटीवेट होकर वर्क करे।
ड्रीम बोर्ड बनाने कि आवश्यकता क्यों है क्युकी ये आपको हर वक़्त मोटीवेट रखता है ताकि आप अपने सपनो को फुल एफर्ट के साथ वर्क करे और अपना टारगेट पूरा करे। इस बोर्ड को आप अपने रूम में या अपने ऑफिस में लगा सकते हो।
अगर आप अपने सपनो के बारे में नहीं सोचोगे तो आप अन्य लोगो को कैसे प्रेरित करोगे। आप दुनिया बदलना चाहते है तो सोचो आपका सपना कितना बड़ा होगा और आपको उसके लिए किस हद तक मेहनत करनी पड़ेगी।
कुछ बाते है जिनको आपको याद रखना है -
- अपने सपनो कि कल्पना करना शुरू करे और फिर अपने सपनो को जीना शुरू करे।
- हर दिन कम से कम 5 बार अपने सपने के बारे में सोचे हुए अपने ड्रीम बोर्ड को देखे।
- अपने सपनो को कभी भी ना छोड़े चाये जो कुछ भी आपके रास्ते में आये।
आप अपने सपनो को एक दिन पूरा कर लोगे। बस आप रेगुलर अपने सपनो के लिए वर्क करते रहे आपको और भी ऐसे तरीके बताये जायेंगे कि आप आपने सपनो को पूरा कर पाओगे। आपके सपनो के बिच क्या क्या प्रोब्लेम्स आ सकती है और आपको किस तरह उनका सामना करना पड़ेगा। इसके लिए आप ब्लॉग को पढ़ते रहे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें